फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

झोले से रुपया चुराते पकड़ी गई महिला

Mon, 21 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
mau news
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने आई महिला के झोले से बगल में बैठी एक नकाबपोश महिला ने रुपये निकाल लिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव की एक महिला अपने परिवार के सदस्य के इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां आई थी। इस दौरान वही उसके बगल में बैठी एक नकाबपोश महिला ने उसके झोले से 1300 रुपए निकाल लिया। सड़क पर खड़े एक ऑटो चालक ने दूसरी महिला को झोले से रुपये चोरी करते देखा तो उसने महिला से अपना रुपये चेक करने को कहा। झोले से रुपया गायब होने पर पीड़ित महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बिगड़ता देख कर रुपये चुराने वाली महिला ने एक हजार रुपया वापस कर दिया। लेकिन पीड़ित महिला 1300 रुपये गायब होने की बात कर चोरी करने वाली महिला को पीट दिया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस पैसा चुराने वाली महिला को थाने ले गई। चोरी करने वाली महिला मऊ शहर के मिर्जाहाजीपुरा की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed