फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news madical

जिले के गरीबों के लिए संजीवनी है आयुष्मान योजना

Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news madical
मऊ। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना गरीबों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। योजना शुरू एक साल बीत चुके हैं। अब तक इसके तहत जिले के 938 गरीब मरीज इसका लाभ ले चुके हैं। अधिकांश मरीज ऐसे हैें कि अगर वह इस योजना के लाभ के दायरे में नहीं आते तो उनका इतना बेहतर इलाज न हो पाता। लेकिन योजना के चलते इसमें पंजीकृत नगर के आधुनिक सुविधाओं से लैस निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसमें कूल्हे का प्रत्यारोपण और कैंसर जैसी बीमारी में सफल ऑपरेशन तक शामिल है। उधर योजना से लाभान्वित परिवार योजना की तारीफ करते नहीं थक रहे। 23 लाख वाली आबादी वाले जिले में आयुष्मान योजना के तहत 103367 परिवारों को पंजीकृत किया गया है। इनको बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए पांच सरकारी और छह निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। जहां इन्हें नि:शुल्क उपचार देने की सुविधा है। गरीब परिवारों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए योजना कुछ हद तक सफल होती दिख रही है। योजना को लेकर इलाज करा चुके गरीब मरीज इसे किसी आर्शीवाद से कम नहीं मान रहे हैं। नगर के दो सर्वाधिक सुविधा वाले अस्पताल शारदा नारायण और प्रकाश नर्सिग होम में मध्यम वर्ग भी एक बार इलाज कराने में काफी सोच विचार करते हैं, लेकिन योजना में शामिल गरीब परिवारों को अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाएं निशुल्क मुहैया हो रही है। प्रकाश नर्सिग होम में योजना के शुरू होने से तहत अब तक 32 गरीब मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इसमें एक मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण, एक मरीज का स्पाइन प्रत्यारोपण भी शामिल है। वहीं शारदा नारायण अस्पताल में अब तक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। इसमें दो मरीजों को बेहद मंहगे उपचार में शामिल कैंसर का आपरेेशन भी है। इसके अलावा अन्य निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed