फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

दो दिनों से 12 गांवों की बिजली गुल

Thu, 08 Aug 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
mau news electricity
दोहरीघाट। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र का दोहरीघाट फीडर का ब्रेकर जलने से कस्बा सहित एक दर्जन गांवों में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को अंधरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। सुबह शाम शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।दोहरीघाट कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से कस्बा सहित क्षेत्र के पतनई, ठाकुरगाव, बसियाराम, धनौली रामपुर, नई बाजार, बीबीपुर ताहिरपुर, बहादुरपुर, बुड़ावल गोधनी सहित एक दर्जन गांवों मेेें विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को शाम से ही दोहरीघाट फीडर का ब्रेकर जल जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। शिकायत पर विभाग ने सगड़ी फीडर से बुधवार की देर रात विद्युत आपूर्ति बहाल की लेकिन फाल्ट के कारण केवल एक फेस ही बिजली सप्लाई हो पाई। उपभोक्ताओं का कहना था कि लगातार दो दिनों से बिजली गुल रहने से परेशानी हो रही। साथ ही पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि ब्रेकर जलने के कारण दोहरीघाट फीडर की बिजली सप्लाई बाधित है। मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed