फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news diwali

रोशनी से जगमगा उठा शहर

Sun, 27 Oct 2019 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
mau news diwali
दीपावली पर्व पर नगर के राजस्थान भवन पर स्थापित माँ लक्ष्मी प्रतिमा के दौरान हुई आकर्षक सजावट। - फोटो : MAU
मऊ। दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पटाखों की गूंज और दीपकों तथा रंग बिरंगे लाइटों की चकाचौंध रही तो वहीं बाजार में भी गहगागहमी का माहौल रहा। मिठाईयों, फूलों और पूजा की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। जगह-जगह सजे माता लक्ष्मी और काली की प्रतिमाओं के पंडालों में हुई भव्य सजावट त्योहारों की रौनक बढ़ाती रही। लोगों ने लक्ष्मी और गणेश की पूजा की और एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दीं। दीपावली पर्व के अवसर पर सुबह से ही बाजारों में गहमागहमी का इजाफा देखा गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों की माला औरे रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। तत्पश्चात लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी में लग गए। दुकानदार भी अपने दुकानों पर डंटे रहे। व्यवसायिक रूप से खास महत्व रखने वाले इस त्यौहार के मद्देनजर दुकानों पर लोगों को अपना लेनदेन चुकता करते देखा गया। दीपावली पर्व के अवसर पर शाम को लक्ष्मी और गणेश की पूजा हुई। लोगों ने हवन पूजन किया। इस दौरान मिठाइयों और पटाखों के तरफ बच्चों का खासा उत्साह देखा गया। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी देर शाम तक जारी रही। खासकर पूजा पंडालों पर भव्य सजावट के बीच जमकर आतिशबाजी हुई। त्यौहार को मनाने के पीछे मान्यता है कि भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को राजा बलि के शिकंजे से छुड़ाया था। दूसरी कथा यह है कि इस दिन आकाश गंगा में से देवी लक्ष्मी का अभ्युदय हुआ था। जबकि तीसरी प्रचलित कथा यह है कि राम के वनवास से लौटने के बाद इसी दिन अयोध्यावासियों ने दीपोत्सव मनाया था। दीपावली मनाने के पीछे एक मान्यता यह भी है कि नरक के राजा बलि मृत्युदेव यम ही है। इसीलिए चारो ओर दीप जलाए जाते हैं। ताकि खानदान के पूर्वज प्रकाश देखकर यम से छुटकारा पा सकें। पर्व की इन्हीं सारी मान्यताओं को देखते हुए दीपावली के मौके पर दीए जलाए गए। साथ ही परंपरा के मुताबिक लक्ष्मी और गणेश की पूजा हुई। बढुआगोदाम : क्षेत्र के परदहां, डुमरांव, बहरीपुर, ताजोपुर, बढुअगोदाम, कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा कर परंपरागत रूप से अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनवाए और आतिशबाजी की। क्षेत्र में खासी चहल पहल रही। मधुबन : कस्बा सहित क्षेत्र के नंदौर, दुबारी सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली धूमधाम से मनाया गई। रानीपुर : क्षेत्र के काझा, रानीपुर, खुरहट, अमारी सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली पर्व उत्साह से मनाया गया। अमिला : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। बसावनपुर, नौकापुरा, रामपुर में पर्व की रौनक नजर आई। पिपरीडीह : क्षेत्र के बढ़ुआगोदाम, कोटवां, रैकवारडीह सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली पर्व मनाया गया। लक्ष्मी पूजा पंडालों में प्राण प्रतिष्ठा की गई। कुसुम्हा : क्षेत्र के हरिपरा, कुरंगा, गोंठा, कुसुम्हा, नईबाजार, फरसरा खुर्द सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली हर्षोल्लास से मनाई गई। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्वि की कामना की। बच्चे देर शाम तक आतिशबाजी का लुत्फ उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed