फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news death

प्यार कर मुसलिम युवती से किया निकाह, मौत के बाद फंस गया दफन का मामला

Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news death
मधुबन के शहीद स्मारक के बगल में शव दफनाने को लेकर घंटो तकरार के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम लाल बाबू - फोटो : MAU
मधुबन। बाजार में गुरुवार को उस समय तनातनी कि स्थिति पैदा हो गई, जब पूर्व में इस्लाम धर्म कबूल कर मुस्लिम महिला से विवाह करने वाले 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। परिवार ने शव लेने से इंकार किया जबकि अन्य लोग हिंदू रीति से अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे। सूचना पर एसडीएम ने पहुंच कर मामला सुलझाया तब जाकर कर्मचंद उर्फ असलम को दफभन किया गया। मधुबन थाना क्षेत्र के उफ़रौली गांव निवासी कर्मचंद वर्मा ने काफी समय पहले एक मुस्लिम महिला से प्यार कर उससे धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली थी। उसने अपना नाम मुहम्मद असलम रखा था। घटना के बाद कर्मचंद को उसके पजिनों ने घर से निकाल दिया था। जिस पर पत्नी संग बाजार में शहीद स्मारक के पास गोविंद चौरसिया के मकान में किराए पर रहने लगा। कर्मचंद के एक पुत्र और एक पुत्री हुई। जिसका नाम उसने फातिमा और अब्दुल करीम रखा। दो साल पहले कर्मचंद की पत्नी की मौत हो गई। जबकि वह बाल बच्चों की परवरिश करता रहा। बुधवार की रात असलम कि भी मौत हो गई । लोगों ने इसकी सूचना मृतक के भाई धर्मचंद वर्मा को दी। जबकि धर्मचंद ने कर्मचंद को अपना भाई मानने से इंकार कर दिया। जबकि कुछ लोग कर्मचंद को हिंदू होने का दावा कर उसका उसी रिति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे। ऐसे में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया । बाद में एसडीएम मधुबन लाल बाबू दूबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले को सुना और असलम के शव का मुस्लिम रिति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कही। इसके बाद मामले का हल निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed