{"_id":"5dade9468ebc3e93aa193cfc","slug":"mau-news-cultural-mau-news-vns490389626","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित शोकसभा में श्रद्घांजलि अर्पित कर सलामी देते एस?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। पुलिस लाइन परिसर के सभा स्थल पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में स्मृतिदिवस का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों ने पिछले एक साल में प्रदेश में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में वीरगति प्राप्त कराने वाले पुलिसजनों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस स्मृति दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक शौर्यगाथा 60 वर्ष पूर्व की है जब 21 अक्टूबर 1959 को देश की उत्तरी सीमा लद्दाख के बर्फीले निर्जन एवं दुरुह क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान अपनी नियमित गश्त पर निकले थे। उसी दौरान घात लगाकर स्वचालितराइ फलों व मोर्टारो से लैस चीनी सैनिकों ने छलपूर्वक हमारे वीर जवानों पर आक्रमण कर दिया। केन्द्रीय पुलिस बल के इन बहादुर जवानों ने साधारण असलहों के बावजूद अत्यन्त साहस एवं वीरतापूर्ण पूर्वक शत्रु सेना का मुकाबला किया। अपनी मातृभूमि की रक्षा में सभी 10 पुलिसजनों ने कर्तव्य पथ की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहूति दे दी। एसपीने बताया कि पहली सितम्बर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारत में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले 292 पुलिसजनों में उत्तर प्रदेश के पांच पुलिस कर्मी सम्मिलित हैं। इनमें एक निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और तीन आरक्षी है।इन वीर पुलिसकर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पण एवं प्राणों का बलिदान भावीपीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।हमें पुलिस के इन वीर जवानों पर गर्व है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, प्रतिसार निरीक्षक अजय सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।