फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

भजनों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु

Sun, 20 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
mau news cultural
नगर के फातिमा तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में साँई पालकी उत्सव में आयोजित देवी जागरण में गीत प्रस्त - फोटो : MAU
मऊ। सांई परिवार द्वारा हर साल की भांति दो दिवसीय पालकी उत्सव का समापन शनिवार की देर रात फातिमा तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में जागरण के साथ हुआ। पूरी रात जागरण में झूमे भक्तगणों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया गया। शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय पालकी उत्सव में पहले श्री साईनाथ महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।दढोल-नगाड़ों के साथ निकली गई साई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी। वहीं शनिवार की देर शाम नगर के फातिमा तिराहा एक मैरेज हॉल में जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे अखिलेश बजरंगी, ऋषु सिंह, प्रशांत आदि कलाकारों ने मनमोहक भक्ती गीतों से देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया। इस मौके पर गोपाल, ममता जायसवाल, निर्मला सिंह, माया चौरसिया, आशा पांडेय, उर्मिला सिंह, अनिता सिंह, सरोज पांडेय, पूनम पांडेय, रामप्रवेश चौहान, प्रतीक जायसवाल, अविनाश, सत्येंद्र चौहान आदि सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed