फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

सिरफिरे ने घर में घुसकर प्रमिका का गला रेता, गंभीर

Sun, 27 Oct 2019 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरा एक मुहल्ला में स्थित एक मकान में रविवार की शाम को घुसकर एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हमलावर को भीड़ से बचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने रघुनाथ पुरा मुहल्ला निवासी आसिफ पुत्र अबुल हसन दक्षिण टोला थाने के मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी बेटी की गरदन पर तेज हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। युवती की चीख सुनकर उसके घर वाले दौड़ पड़े। दिन दहाड़े हुई इस घटना की जानकारी पाते ही मुहल्ले वाले और अस पास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ उसकी जमकर पिटाई करने लगी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। उधर घायल युवती को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत एसओ निहार रंजन कुमार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। युवती की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed