फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

बस कंडक्टर का 21 हजार रुपयों से भरा बैग ले भागा उचक्का

Wed, 09 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भंवरेपुर गांव के पास सोमवार की रात 11 बजे के करीब लखनऊ से आ रही बलिया डिपो की रोडवेज बस में कंडक्टर के साथ 21 हजार रुपये की उचक्कागिरी हो गई। कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताते चलें कि सोमवार की रात में एक व्यक्ति लखनऊ से आ रही बलिया डिपो की रोडवेज बस में आजमगढ़ से मऊ के लिए चढ़ा। जैसे ही बस खुरहट के पास पहुंची वह व्यक्ति बस की गेट पर आकर खड़ा हो गया और खुरहट के आगे भंवरेपुर गांव के पास बस को रुकने का ड्राइवर को इशारा किया। जैसे ही बस की गति धीमी हुई वह व्यक्ति कंडक्टर के हाथ से टिकट बिक्री के 21 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। कंडक्टर के शोर मचाने पर लोग जबतक कुछ समझ पाते उचक्का फरार हो गया। कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर मंगलवार की सुबह घटना स्थल के पास एक व्यक्ति को खेत में कुछ तलाशते और कुछ देर बाद एक जूता लेकर जाते हुए देखा। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कंडक्टर के हाथ से बैग छीनकर भागते समय उचक्के का एक जूता निकलकर खेत में गिर गया था। उसी जूते को खोजने के लिए उचक्का दूसरे दिन आया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। इस आधार पर पुलिस ने इस मामले में मंगलवार की दोपहर में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed