{"_id":"5d6c15378ebc3e01802e8e59","slug":"mau-news-crime-mau-news-vns48140418","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स कारोबारी को गोली मारने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन सभागार में जिले के विभिन्न घटनाओं का सुयुक्त रुप से खुलासा करते एएसपी शैलेन्द्र श्री?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवली पुलिस ने कस्बे के टाइल्स कारोबारी को गोली मारने की घटना का खुलासा रविवार को कर दिया। पुलिस ने गोली मारने वाले और उसे शरण देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, मोटरसाइकिल और सोने की चेन तथा नकली बालों का गुच्छा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि 23 अगस्त को मुहम्दाबाद गोहना कस्बा के आशिक हुसैन रोड निवासी दरबारी जायसवाल के पुत्र टाइल्स व्यापारी अमर जायसवाल की दुकान में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दिया था। गोली व्यापारी के जांघ में लगी थी लेकिन वह बच गया। घटना के बाद उसी दिन दोपहर में दरबारी जायसवाल की मोबाइल पर फोनकर बदमाशों ने दस लाख रुपयों की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शरू कर दिया था। इस बारे में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की जांच और सर्विलांस की मदद से पुलिस अंतत: हमलावर और उनके शरणदाताओं तक पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर कैलेंडर तिराहा के पास से बरडीहा निवासी तारकनाथ यादव पुत्र स्व. शिवपूजन को पकड़ा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो वह अमर से रंगदारी मांगने और उसे गोली मारने वाला निकला। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपने शरणदाता का नाम पता बता दिया। उसकी निशानदेही पर पर पुलिस ने आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने के गेंदवारी गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र राजजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, सोने की चैन, एक अंगूठी नकली बालों का गुच्छा और असलहा बरामद किया। एएसपी ने बताया कि नकली बाल लगाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।