फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news congres

कांग्रेस ने बूथ प्रभारियों को किया सम्मानित

Sun, 03 Nov 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
mau news congres
घोसी क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित एल एस विद्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन के दौरान - फोटो : MAU
घोसी। घोसी विधानसभा उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी की ओर से सम्मान किया गया। रविवार को एलएस विद्यालय कल्यानपुर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने 2022 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान भी किया। बूथों पर प्रत्याशी राजमंगल यादव को अधिक वोट दिलाने को लेकर भगवानपुर बूथ से कमलेश यादव, बनियापार से प्रभुनाथ यादव, औलिया पुर बूथ से हरिश्चंद्र दुर्गेडकर सहित 50 कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी राज मंगल यादव, को आर्डिनेटर इमरान खान, जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पाण्डेय, अब्दुल मन्नान खान ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इमरान खान ने कहा कि ऐसा कर्मयोगी कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत के चलते संभव हो सका है। कहा कि आप सभी अभी से 2022 के चुनाव के लिए अभी से लग जाएं। पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश, जज्बा, सहयोग, मेहनत इसी तरह बरकरार रही तो पुन: कांग्रेस प्रदेश में सत्तारूढ़ होगी। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा सबको लड़ा रही है। इससे सजग रहने की जरूरत है। अध्यक्षता पूर्व विधायक अमरेशचंद्र पाण्डेय तथा संचालन शिवशंकर यादव ने किया। राजमंगल यादव ने आभार जताया। बैठक में पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव, अब्दुल मन्नान खान, अविनाश सिंह, घनश्याम सहाय, मनोज सिंह, राजेश यादव, हरिश्चंद्र दुर्गेडकर, नंद कुशोर सिंह, प्रेमचन्द राय, स्वामीनाथ राय, महेंद्र यादव आदि ने भी संम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed