फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news clean

सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
mau news clean
रानीपुर के पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कालेज के एनएसएस शिविर में सफाई करतीं छात्राएं। - फोटो : MAU
रानीपुर/वलीदपुर। जिले के दो कालेजों में बुधवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन एनएसएस कैडेट्स द्वारा सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार रानीपुर ब्लाक के पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कालेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आंबेडकर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान बृजनारायण दुबे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप जलाकर किया गया। इसके बाद एनएसएस कैड्ेटस द्वारा विद्यालय परिसर के साथ गांव के मुख्य मार्गों की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रबंधक रामविलास दुबे, डॉ. देवेंद्र सिंह, शुुभम दुबे, रमेश पांडेय, इशवरावति यादव, रामलाल, सुदामा यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित थे। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक के बासमती देवी बालिका इंटर कालेज भातकोल के प्रांगण में बुधवार को संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुुहम्मदाबाद गोहना के तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर आजमगढ़ के डॉ. राकेश यादव उपस्थित थे। शिविर के पहले दिन प्राचार्य डॉ.सतीश चंद ने एनएसएस कैडेट्स को पर्यावरण तथा पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रेम यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रबंधक निर्मल यादव, भूपेंद्र प्रसाद, अमरेश यादव, राम नयन यादव, सुनील कुमार, माखनलाल, हरेंद्र यादव, सुदामा चौहान, रणविजय, रमेश चंद्र, दीपक चौहान, आलोक रंजन, सुषमा, ज्योति आदि उपस्थित रही। इंदारा। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शिवानंद महाविद्यालय इंदारा में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व सदस्य जिला पंचायत रामानंद यादव ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य है। शिविर के प्रथम दिन छात्र छात्राओं ने गांव-गांव घूमकर प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. विनीत राय, शिव मुनि पांडे, रामदरश, प्रेमचंद श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट : क्षेत्र के रामनवल सिंह पीजी कालेज की में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत कालेज प्रांगण मे बुधवार के दिन में एक सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का शुभारंभ नासिरपुर के ग्रामप्रधान वसंत राम द्वारा ध्वजारोहण और सरस्वती प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.चंद्रभान सिंह, डॉ. हरिकेश सिंह, डा.शालीनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed