फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news brest feeding

स्तनपान के लिए माताओं को करें जागरूक: सीएमओ

Thu, 08 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news brest feeding
नगर के परदहां स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में स्तनपान द? - फोटो : MAU
मऊ। जिले में सीएमओ कार्यालय, महिला जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन बुधवार को किया गया। इस दौरान स्तनपान के लिए माताओं को जागरूक करने की बात कही गई। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि एक से लेकर सात अगस्त तक जिले के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य तथा 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। सीएमओ ने कहा कि मां का पहला दूध बच्चों के लिए अमृत समान है। आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में महिलाओं को स्तनपान के फायदे बताएं। इस मौके पर डीपीएम रविंद्र कुमार, डीसीपीएम संतोष सिंह, यूनीसेफ डीएमसी सरोज राना आदि मौजूद रहे। वहीं, महिला जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. मिथलेश ने कहा स्तनपान उदेश्य है कि इससे महिलाओं को जागरूक किया जा सके। राजकीय यूनानी चिकित्सालय एवं योग वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में कासिमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी इकराम मुस्तफा ने स्तनपान के महत्व बताए। इस मौके पर विश्वा गुप्ता, राजन विश्वकर्मा, अब्दुल अली, असहद आदि मौजूद रहे। उधर, भारत विकास परिषद् मऊ ने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह समारोह का परदहा मिल रोड स्थित राजीव गांधी पीजी कालेज में किया। शुभारंभ परिषद की प्रदेश पदाधिकारी डॉ. अलका राय, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ.एस एन राय तथा परिषद अध्यक्ष मुरारी लाल केडिया ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नम्रता श्रीवास्तव और डॉ अलका राय ने कहा कि माँ का दूध नवजात के लिए सर्वोत्तम प्रकृतिक उपहार है। संगोष्ठी को डा0 अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. मधु राय, राना खातुन, डॉ.एस एन राय, नरेश पांडेय, प्रकाश जैन, पुष्पा जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed