फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news accedant

हादसों में दो की मौत

Fri, 16 Aug 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news accedant
बढुआ गोदाम / पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। चंद्रबली (65) पुत्र रघुनाथ चौहान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा गांव का निवासी था। चंद्रबली बीते छह अगस्त को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के वाराणसी-भटनी रेलखंड स्थित सुवराबोझ के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक अधेड़ की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी रामभुवन गोंड (55) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में एक रिश्तेदारी में आया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रेलवे लाइन पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के पास गुरुवार की शाम को आजमगढ़ गाजीपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने से भिडंत हो गई। इस घटना में दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर देख सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के सरफुद्दीनपुर गांव निवासी उमेश अपनी पत्नी सविता के साथ बाइक से चिरैयाकोट की ओर आ रहे थे। सिरसा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से सामने से टक्कर हो गई। इस घटना में पत्नी सहित उमेश (38) और दूसरी बाइक पर सवार गाजीपुर जिले के धामूपुर निवासी राजन (40) पुत्र विश्वजीत और उसकी मां घायल हो गए। लोगों ने चारों घायलों को एक टेंपो में लादकर कसबे के एक निजी अस्पताल भेजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने घायलों को रानीपुर सीएचसी भेजवाया। लेकिन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed