फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Illegal construction on government land demolished, revenue team reached under the leadership of City Magistrate, CO City

मऊः सरकारी जमीन पर हुआ अवैध निर्माण ध्वस्त किया, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम

Thu, 19 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mau: Illegal construction on government land demolished, revenue team reached under the leadership of City Magistrate, CO City
मऊ। नगर के सहादतपुरा मिल रोड स्थित शिक्षा विभाग कालोनी में सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कराए गए निर्माण को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया। जिला अधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। इस दौरान लोगों की मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सुबह सिटी मजिस्ट्रेट जे एन सचान, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव के साथ राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम लेकर मिल रोड स्थित शिक्षा विभाग कालोनी पहुंचे। पुलिस प्रशासन की टीम देख लोगों को मजमा लग गया। अधिकारियों के निर्देश पर राजस्वकर्मियों ने जमीन की नापी की। इसके बाद अवैध निर्माण को चिह्नित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। जेसीबी ने अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया और कुछ देर में ही जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जे एन सचान ने कहा कि शिक्षा विभाग की जमीन पर अनिशा राय ने अवैध रुप से निर्माण कराया था। जिसे जीसीबी से ढहा दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी इसी जगह पर दो भवनों को सील किया गया था। जबकि दो लोगों को नक्शे के विपरित निर्माण कराने पर नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि नगर में लगातार सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का चिह्नीकरण कराया जा रहा है। सरकारी जमीन को हर हाल में अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
घोसी। तहसील क्षेत्र के रसड़ी गांव की राजभर बस्ती में एक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम ने आदेश दिया है। रसड़ी गांव के प्रधान लछिराम की शिकायत पर यह कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि प्रधान की शिकायत है कि गांव की राजभर बस्ती में दोनों तरफ से खड़ंजे लगे हैं। एक व्यक्ति ने रास्ते में ईंट आदि रखकर अतिक्रमण किया है। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिया है कि गांव में जाकर रास्ते में किए गए अवरोध को हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed