फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Dispute with devotees in temple, mischievous elements break mike

मऊः मंदिर में श्रद्धालुओं से विवाद, शरारती तत्वों ने तोड़ा माइक

Sat, 13 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Mau: Dispute with devotees in temple, mischievous elements break mike
मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में बृहस्पतिवार की रात प्राचीन शिव मंदिर पर पूजा पाठ कर रहे श्रद्धालुओं के साथ शरारती तत्वों ने गाली गलौज किया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि विवाद के दौरान माइक को भी तोड़ दिया। वहीं 15 मार्च को होने वाले भंडारे के दिन विघ्न उत्पन्न करने की भी धमकी देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने शनिवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली विशुनपुर में दक्षिण तरफ प्राचीन शिव मंदिर है, यहां लोग पूजा पाठ के लिए प्रतिदिन जुटते हैं। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के दिन महिलाएं एवं पुरुष भक्तों द्वारा मंदिर पर संकीर्तन पाठ किया जा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने कीर्तन कर रहे भक्तों को अपशब्द कहते हुए माइक तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। कहा, सोमवार को भंडारा नही होने देंगे। सहमे ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सहित, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, एवं मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed