फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau depot gets two new AC buses

Mau News: मऊ डिपो को मिलीं दो नई एसी बसें

Wed, 19 Nov 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mau depot gets two new AC buses
नगर के रोडवेज में खड़ी बसें।संवाद
मऊ। मऊ डिपो के बेड़े में दो नई एसी बसें शामिल हुई हैं। एक साल पहले 20 साधारण और दो एसी बसों के लिए स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन अब मिली हैं। इन बसों की मंजूरी के साथ ही रूट तय करके प्रस्ताव भेजा गया था। एसी बसों को दिल्ली और बरेली रूट पर संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

मऊ डिपो के बेड़े में 73 सामान्य और एक एसी जनरथ बस पहले से थी, इन एसी बसों के आने से संख्या 76 हो गई है। मऊ डिपो की बसों का लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज, बहराइच, गोरखपुर, चिरैयाकोट वाराणसी सहित 13 रूटों पर संचालन होता है। परिवहन निगम की एसी बस का किराया 1.94 रुपये प्रति किमी है।
विज्ञापन

रूट निर्धारण नहीं होने तक दोनों बसें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ भेजी जा रही हैं। एक बस सुबह 7 बजे मऊ से लखनऊ के लिए रवाना हो जाती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए मऊ से लखनऊ की दूरी 351 किमी है, इस हिसाब से लखनऊ तक का किराया 772 रुपये लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए रूट की नहीं मिली मंजूरी

सितंबर 2024 में मऊ डिपो की बसों को 8 नए रूटों पर चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। प्रस्ताव में मऊ-दिल्ली-मऊ (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) 1700 किमी, मऊ-झांसी-मऊ 1372 किमी, मऊ-बरेली-मऊ 1212 किमी पर बस चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके अलावा मऊ-आगरा-मथुरा (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) 1486 किमी, मऊ-सिनौली-वाराणसी 640 किमी, मऊ-आंबेडकर नगर-टांडा-बस्ती-बंसी 500 किमी पर बस चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके अलावा मऊ-गोरखपुर-पडरौना 370 किमी, मऊ-गोरखपुर-सिद्धार्थनगर 425 किमी पर बस चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था।

मऊ डिपो में पांच दिन पहले दो नई एसी बसें शामिल हुई हैं, इन बसों को फिलहाल लखनऊ रूट पर चलाया जा रहा है। - बच्चा राम गौतम, प्रभारी एआरएम मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed