फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau BJP leader sent letter to Rahul and Priyanka Gandhi

मऊ भाजपा नेता ने राहुल और प्रियंका गांधी को भेजा पत्र, लिखा-कोर्ट में पेशी के लिए निर्देशित करें 

Tue, 09 Feb 2021 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mau BJP leader sent letter to Rahul and Priyanka Gandhi
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के गाजीपुर तिराहे पर हुई भाई की हत्या में न्याय पाने के लिए भाजपा नेता अशोक सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि वे 11 वर्षों से भाई की हत्या में न्याय पाने के लिए परेशान हैं, जबकि पंजाब सरकार मुख्तार को कोर्ट में पेश करने के लिए नहीं भेज रही है।

विज्ञापन


ऐसे में मुख्तार की पेशी के लिए पंजाब सरकार को निर्देशित किया जाए। पत्र में भाजपा नेता ने यह भी लिखा है कि अगर मुख्तार से इतना ही प्यार है तो अजय सिंह लल्लू को हटाकर मुख्तार अंसारी को ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाए। 
विज्ञापन


शहर के नरई बांधा निवासी अशोक सिंह के भाई अजय सिंह उर्फ मन्ना सिंह की 29 अगस्त वर्ष 2009 में सरेशाम गाजीपुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्तार सहित 12 लोगों का नाम प्रकाश में लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राम सिंह मौर्या के साथ उनकी सुरक्षा में लगाए गए सिपाही सतीश कुमार की हत्या 19 मार्च 2010 को आरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर की गई। इसमें मुख्तार सहित पांच लोगों के नामजद किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अजय उर्फ मन्ना सिंह हत्याकांड का फैसला आया, इसमें तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जबकि मुख्तार सहित अन्य को बरी कर दिया गया था।
 

अशोक सिंह ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। राज्य सरकार ने भी फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की। दोनों को हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। साथ ही राम सिंह मौर्या हत्याकांड के मामले को एमपीएमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।

मुख्तार अंसारी के कोर्ट में उपस्थित न होने से दोनों मामले लंबित है। इस आधार पर मंगलवार को अशोक सिंह ने प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी को पत्र भेजा। इसमें उनसे निवेदन किया कि आप अपनी सरकार को आदेशित करें कि वो मुख्तार को बचाने की बजाय कोर्ट में पेश करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed