{"_id":"643f782faedbf1a0e70a9785","slug":"mau-accident-uncontrollable-car-collided-with-divider-on-purvanchal-expressway-in-the-race-to-overtake-one-k-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: आगे निकलने की होड़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: आगे निकलने की होड़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
Wed, 19 Apr 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 19 Apr 2023 10:42 AM IST
सार
लखनऊ निवासी अमित गिरी 30 पुत्र अशोक अपने साथी अमित यादव पुत्र विन्ध्याचल निवासी बिंद्रावन लखनऊ के साथ फिगो कार से आजमगढ़ को आ रहे थे। अभी यह लोग सरायलखंसी के इटौरा अहीलाद गांव के समीप पहुँचे थे कि आगे जा रहे एक वाहन से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
Mau Accident: आगे निकलने की होड़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायलखंसी थाना के इटौरा अहीलाद गांव के पास मंगलवार को देर रात ग्यारह बजे बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई।हादसे में कार चला रहा युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पेज पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ
जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अमित गिरी 30 पुत्र अशोक अपने साथी अमित यादव पुत्र विन्ध्याचल निवासी बिंद्रावन लखनऊ के साथ फिगो कार से आजमगढ़ को आ रहे थे। अभी यह लोग सरायलखंसी के इटौरा अहीलाद गांव के समीप पहुँचे थे कि आगे जा रहे एक वाहन से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
मऊ में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार की स्पीड इतनी थी कि डिवाइडर से टक्कर होने के बाद 100 मीटर दूर जा गिरी।हादसे में कार चला रहा युवक की मौत हो गई है, जबकि सवार अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने घायल को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ सरायलखंसी एस एन राय मौके पर गए और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इस संबंध में एसओ ने बताया कि पुर्वाचल एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है।जिसकी हालात नाजुक देख कर डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।