{"_id":"607ace30b69a795006415e9e","slug":"mau-10-monkeys-cut-off-from-train-to-save-child-last-rites-performed-by-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः बच्चे को बचाने के लिए 10 बंदर ट्रेन से कटे, विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः बच्चे को बचाने के लिए 10 बंदर ट्रेन से कटे, विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार
Sat, 17 Apr 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक बंदर के बच्चे को बचाने में 12 बंदर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दस बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर तसीलदार, नगर पालिका अधिकारी, पशु अस्पताल के डाक्टर और पुलिस के साथ क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से बंदरों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की टोली आए दिन धमकती रहती है। शनिवार की सुबह सात बजे बंदरों का झुंड परदहां ब्लाक के पनियरा गांव से निकलकर किन्नुपुर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे । इसी दौरान बंदर का एक बच्चा रेलवे ट्रैक पर खेलने लगा, इसी दौरान वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई, रेलवे ट्रैक पर खेल रहे बंदर के बच्चे को बचाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर 10 बंदरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल बंदरों को पशु अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद दर्जनों बंदर ट्रैक के किनारे ही जुट गए। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई लेकिन दर्जनों बंदरों के मौजूद रहने से कोई मृत बंदरों के पास जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। विवेक सिंह निकुंभ मृत बंदरों के पास पहुंचे और शवों को रेलवे लाइन से उठाकर एक स्थान पर एकत्र किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार, पुलिस, नगर पालिका और पशु अस्पताल की टीम के साथ गांव निवासी मंतोष पांडे, अंकित पांडे, राहुल सिंह, विरेंद्र यादव सोनू, विवेक सिंह निकुंभ, अंशुमान सिंह, मनीष सिंह, प्रेम शंकर यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण की उपस्थित में बंदरों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन