फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mason died due to snake bite, had second marriage a year ago

Mau News: सर्पदंश से राजमिस्त्री की मौत, एक साल पहले हुई थी दूसरी शादी

Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mason died due to snake bite, had second marriage a year ago
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर में सर्पदंश से मानसिंह (36) की मौत हो गई। पहली पत्नी के निधन के बाद एक साल पहले ही उनकी दूसरी शादी हुई थी। उनकी मौत से परिवार के पालन पोषण पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

बहोरनपुर बाऊडीह निवासी मानसिंह शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग निकलता देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। फतहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. राजीव पांडेय ने बताया कि अस्पताल पर आते ही एंटी स्नेक वेनम लगाया गया था। सांप काटने के बाद लक्षण दिखने के दो घंटे के अंदर इंजेक्शन लगना चाहिए। उससे अधिक समय होने पर दवा असर नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed