फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   maryada-purushottam PG college election

सुरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष, आकाश वर्मा महामंत्री निर्वाचित

Wed, 14 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 14 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
maryada-purushottam PG college election
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज के छात्रसंघ का चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। भारी गहमागहमी के बीच 1147 मतदाताओं में से 668 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम हुई गणना के बाद सुरेंद्र गुप्ता को छात्रसंघ का अध्यक्ष तथा आकाश वर्मा महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्र ने निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

  मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से गहमागहमी रही। प्रत्याशी व समर्थक अपनी जीत के लिए छात्र छात्राओं के सामने हाथ जोड़े खड़े रहे। पैर तक छूते रहे। कालेज में 1147 पंजीकृत मतदाता हैं। बुधवार को 668 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 41 मत अवैध पाए गए। अपराह्न बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। सुरेंद्र गुप्ता को सर्वाधिक 275 मत मिले। जबकि  मनोज कुमार को 207 मत तथा चंदन को 176 मत मिला। नौ मत अवैध रहा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर श्यामा राजभर निर्वाचित किए गए। श्यामा राजभर को सर्वाधिक 305 मत मिले। अनिल कुमार को 228 मत तथा देवनाथ कुमार को 125 मत मिला। जबकि 10 मत अवैध रहा। इसी तरह महामंत्री पद पर आकाश वर्मा निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

आकाश वर्मा को सर्वाधिक 284 मत, अरुण कुमार को 264 मत तथा संदीप कुमार को 108 मत मिला। जबकि 10 मत अवैध रहा। संयुक्त मंत्री के लिए अजय कुमार पुत्र रामजीत को निर्वाचित हुए। अजय कुमार पुत्र रामजीत को 282 मत, अजय कुमार पुत्र जगदीश को 247 मत तथा गुंजेश कुुमार को 125 मत मिला। छात्रसंघ चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ  मिश्र ने निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक तथा संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed