फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman thrown out of home for Rs 50,000, case filed against seven people including husband

Mau News: 50 हजार के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित सात पर केस

Mon, 27 Oct 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home for Rs 50,000, case filed against seven people including husband
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के बरईपुर मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने और 50 हजार रुपये के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर सहित सात पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के बरईपुर मोहल्ला निवासी वंदना सोनकर का कहना है कि उसकी शादी 2019 में आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढी टीकापुर गांव निवासी प्रदीप सोनकर से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी में गाड़ी, सोने की चेन, फ्रिज और अन्य सामान दिया गया था। शादी के बाद ससुराल में दहेज के लिए 50 हजार की मांग की गई।
विज्ञापन

मांग पूरा न करने पर आए दिन गाली गलौज और मारपीट की जाती थी। बताया कि जानकारी देने पर मायके से 15 हजार रुपये दिए गए। लेकिन ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन

इस बीच उसका पति प्रदीप दुबई चला गया। ससुराल पक्ष के भड़काने पर पति फोन पर गाली देता था। विगत 16 सितंबर को ससुराल में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तबसे वह मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को पति प्रदीप, ससुर महेश, सास मीना, देवर संदीप और तीन ननद अंजना, रंजना और अर्चना के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर सात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed