फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman ran away after incorporating jewelery on the fifth day of marriage

शादी के पांचवें दिन आभूषण समेट कर विवाहिता भागी

Mon, 14 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Married woman ran away after incorporating jewelery on the fifth day of marriage
मऊ/कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक बस्ती से रविवार की रात एक विवाहिता गहने लेकर घर से भाग गई। घटना के समय महिला जेठानी के साथ शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान पहले से खड़े दो युवकों के साथ वह बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। घर पहुंचकर जेठानी ने परिवारीजन को घटना से अवगत कराया। परिवार के लोगों ने विवाहिता की तलाश किया। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। थकहार कर विवाहिता के ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिए। इसमें दो अज्ञात महिला के साथ दो युवकों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज किए बिना जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के एक बस्ती में युवक की शादी दिसंबर को हुई थी। इस दरम्यान विवाहिता शादी में विदा होकर ससुराल आई। इस क्रम में पांचवें दिन रविवार की रात आठ बजे के करीब विवाहिता अपनी जेठानी के शौच करने के लिए खेत में गई। जेठानी ने बताया कि लापता देवरानी उसको छोड़कर आगे बढ़ गई। इस पर उसने देवरानी को मना किया। बोली उधर युवक खड़े हैं। लेकिन नवविवाहिता जेठानी की बात को अनसुना कर दोनों युवकों के पास पहुंच गई। इस दौरान युवक उसे बाइक पर बिठाकर अपने साथ लेकर चले गए। एक बार तो विवाहिता को लगा कि उसकी देवरानी का अपहरण हो गया है। वह चीखते चिल्लाते घर पहुंची, साथ ही सभी को पूरी घटना से अवगत कराई। इस दौरान परिवार के सदस्य महिला की तलाश में निकले, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। इस दौरान घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की छानबीन करने लगी तो परिवार के सदस्य घर में जाकर विवाहिता के संदूक को खोलकर देखे। इस दौरान आभूषण का बॉक्स खाली पड़ा था, गहने गायब थे। इस पर लोगों को यकीन हुआ कि विवाहिता का अपहरण नहीं हुआ बल्कि वह अपने प्रेमी के संग घर छोड़ फरार हुई है। जांच करने पर पता चला कि युवकों ने बाइक को फोरलेन पर खड़ा किया था। पीड़ित ससुर ने सोमवार को थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपे। इसमें विवाहिता के साथ दो अज्ञात युवको को आरोपित किया। थानाध्यक्ष कोपागंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पहले वो मामले की छानबीन कर रहें हैं। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed