फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police Complaint for cheating by marrying by pretending to be government employee in mau

Mau News: सरकारी कर्मचारी बताकर की शादी, तीन साल बाद दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 25 Jul 2024 09:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2024 09:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Police Complaint for cheating by marrying by pretending to be government employee in mau
पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

मऊ पुलिस ने मिश्रौली सरायसादी गांव निवासी आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर गांव निवासी शैल देवी ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी ज्योति गुप्ता की शादी पांच फरवरी 2021 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली सरायसादी गांव निवासी सूरज गुप्ता के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि शादी से पहले ने सूरज ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया था। शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले ज्योति को प्रताड़ित करते थे। बताया कि 21 जुलाई की रात पति सूरज गुप्ता, सास राधिका देवी, ससुर कुबेर, ननद रंजन, चंदा, चांदनी, निर्मला ने दो बच्चों की मां ज्योति को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसे रोज जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed