{"_id":"5f53ce0a8ebc3e43953a2331","slug":"market-closes-on-saturday-after-the-closure-mau-news-vns545550138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी खत्म होने पर शनिवार को बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी खत्म होने पर शनिवार को बाजार गुलजार
विज्ञापन
शनिवार को नगर के सहादतपुरा बाजार में खुली दुकान, दिखी रौनक। अमर उजाला
- फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो दिनों की साप्ताहिक बंदी को खत्म कर अब केवल रविवार को बंदी करने की घोषणा का असर शनिवार को बाजार में दिखा। इस दौरान काफी दिन बाद शनिवार को भी दुकानें खुली, इस दौरान बाजार गुलजार दिखा। लेकिन वही लंबे समय से शनिवार को छुट्टी मनाने की आदत अधिकांश कार्यालयों के कर्मचारियों में दिखी। इस तरह से शनिवार को जहां बाजार गुलजार रहा, वहीं कार्यालयों से कर्मचारी नदारद थे।
लॉक डाउन के दौरान दुकानें बंद रही। लेकिन जब शासन के निर्देश पर दुकानें खुली तो जिलाधिकारी मऊ ने शहर में बढ़े हॉट स्पॉट को देख शहर की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया। इसका परिणाम रहा कि मऊ शहर में शनिवार को भी दुकानें न के बराबर खुली थी। जब जिलाधिकारी ने बंदी समाप्त किया तो प्रदेश सरकार ने दो दिवसीय बंदी का ऐलान किया। इसके चलते करीब पांच माह बाद शहर की दुकानें शनिवार को भी खुली। शनिवार को मिर्जाहादीक का पुरा से लेकर आजमगढ़ मोड़ से लेकर मुख्य बाजार, भीटी बाजार में नित्य की भांति भीड़ दिखी। इस दौरान लोग सामान आदि खरीदते दिखे। इस दौरान आमजनता से बात करने पर सभी ने दुकान खोलने के लिए सरकार का आभार जताया। लेकिन सभी ने कोविड के नियमों का पालन करनें को कहा।
रेडिमेड कपडे के दुकानदार गौरव गुप्ता ने कहा कि सरकार शनिवार को दुकानें खोलने की अनुमति देखकर व्यापारियों के साथ साथ ग्राहकों को भी सहूलियत देने का काम की है। शनिवार की बंदी से कोरोना संक्रमण रोकने में कोई योगदान नहीं था। लेकिन लोगों की दिक्कतें जरूर बढ जाती थी। वहीं मोबाइल दुकान के संचालक रिंकू गुप्ता ने कहा कि दो दिनों की बंदी से काफी दिक्कतें होती थी। कोरोना संक्रमण काल में वैसे ही दुकानों पर ग्राहक कम हैं, ऐसे में अब शनिवार को दुकानें खुलने से हम लोगों का व्यापार थोड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
शहर के बल्लीपुरा निवासी व आमजन कमलेश ने कहाकि शनिवार को अचानक कोई सामान की जरूरत पड़ती थी, तो दिक्कत होने लगती थी। इसके लिए लोगों को सोमवार तक रुकना पड़ता था। लेकिन दुकानों के खुलने से लोगों को राहत होगी। वहीं निजामुद्दीनपुरा निवासी संतोष खरवार ने कहाकि अब परंपरागत बंदी होने से सभी को सहुलियत मिलेगी। रविवार को अवकाश की आदात सभी के अंदर हो चुकी है। इससे दुकानदारों के साथ साथ ग्राहकों को भी दिक्कत नहीं होगी।
बुनकर कलोनी निवासी ग्राहक अफाक ने कहा कि शनिवार की बंदी खत्म होने से ग्राहक बाजार में आ रहे हैं। जिससे कुछ हद तक अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी। सहादतपुरा निवासी ग्राहक अनुज ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भले ही बंदी खत्म हुई है। लेकिन अभी हम सब को कोरोना से बचते हुए शनिवार को तभी घरों से निकलने की जरूरत है, जब अहुत आवश्यक हो। ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो।