{"_id":"5b240b6b4f1c1b634d8b6c32","slug":"market-buzzing-shopping-in-the-moonlight","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदरात में बाजार गुलजार, हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदरात में बाजार गुलजार, हुई खरीदारी
mau
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगर के सदर चौक पर शुक्रवार रात खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद शनिवार को मनाई जाएगी। शुक्रवार को चांद दिखा ताे लोग ख्ाुशी से झूम उठे। मुस्लिम समाज में ईद की तैयारियां की जाती रही। चांदरात में नगर के बाजार रातभर गुलजार रहे। लोगों ने अंतिम समय तक सामान की जमकर खरीदारी की। बाजारों में गहमागहमी का माहौल रहा। उधर, महिलाएं घरों में तरह-तरह के पकवान और सेवइयां बनाने में जुटी रहीं। ईद के पर्व का लेकर लोगों में खास उत्साह रहा।
नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, रौजा बाजार और सिंधी कालोनी सहित विभिन्न बाजारों में फुटपाथ से लेेेेकर प्रमुख दुकानों पर खाने-पीने के सामान से लेकर अन्य दुकानों पर लोगों की रातभर भीड़ लगी रही। हालांकि सामानों के दामों में वृद्धि का असर खरीदारी पर नहीं दिखा। बाजार में खरीदारी करने आए अनीस अहमद, शब्बीर खां का कहना था पिछली बार की तुलना में इस बार खाद्य सामग्रियों, सेवई, खजूर, कपड़े आदि सभी के दामों में बेतहाशा वृद्धि तो हुई लेकिन ईद की खुशी मनाने के लिए खरीदारी करनी ही पड़ेगी। मुहम्मद आरिफ, मंसूर अहमद का कहना था कि महंगाई के चलते बच्चों और परिवार को नया कपड़ा खरीदना जेब पर भारी पड़ रहा है।
उधर, बाजार में बच्चे अपनी मनपसंद के सामान लेने के लिए बड़ों पर दबाव बनाते दिखे। त्योहार को लेकर उनमें गजब का उत्साह देखा गया। बाजार में देर रात तक लोगों ने खरीदारी की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भ्ाी दी।
विज्ञापन
उधर नगर पालिका की ओर से नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी अतिंम रूप दिया जाता रहा। मस्जिदों और ईदगाहों के पास सफाई कराने के साथ ही नमाज के लिए वजू बनाने को टैंकर आदि की व्यवस्था भी की गई थी। जबकि घरों में पानी और बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पहले ही जिलाधिकारी ने बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया था। जिसके मद्देनजर पहले से ही साफ सफाई की गई।