फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   March candle

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडिल मार्च

Sat, 13 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 13 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
March candle
सियािचन में शहीद हुए सेना के दस जवानों को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कैंडिल मार्च में आम लोग भी मौजूद रहे। कैंडिल मार्च नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा से निकालकर रोडवेज पहुंचा।
विज्ञापन



जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पॅ. अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा के पास मार्च समाप्त हुआ। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



 मौन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि सेना के जवान बार्डर पर बड़ी कठिनाइयों का सामना करते हुए सीमा की रक्षा करते हैं। इसके बाद हम सभी अपने घरों में महफूज रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने कहा कि सियाचीन जैसे कठिनाई भरी जगह जहां पर माइनस 30 डिग्री में सेना के जवान सीमा की रक्षा करते हैं, इससे बड़ी देशसेवा कोई नहीं हो सकती। उन सभी शहीदों को हमारा शतशत नमन।



कैंडिल मार्च के दौरान मुख्य रूप से महामंत्री संगीता द्विवेदी, शरद टंडन, नीलम सर्राफ, अर्चना कपूर, स्वीटी टंडन, ललिता शास्त्री, शोभा थरड, दिव्या, रीना, हुमैरा और स्थानीय सभासद विजय राजभर और अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, दोहरीघाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा को दो निमट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed