मऊ: चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चार महिला समेत 11 घायल, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह गांव की घटना है। बुधवार की देर शाम दोनों में कहासुनी होने लगी, बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह गांव में बुधवार की देर शाम चुनावी रंजिश में दो पक्ष आपस में एक-दूसरे से भिड़ गए। विवाद में चार महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने चार की गंभीर हालात देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह गांव के प्रधानपति चंद्रभान राम(50) पुत्र भगेलू और उसकी पट्टीदार रीता देवी पत्नी चंद्रशेखर का पंचायती चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की देर शाम दोनों में कहासुनी होने लगी, बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
इसमें चंद्रभान राम और उसके पिता भगेलू, पुत्र अमरजीत, भतीजा विशाल, योगेंद्र, बिंदू देवी पत्नी विश्वनाथ और रीता की तरफ प्रकाश, रीता, सरिता, विमला, चंद्रशेखर घायल हो गए। दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने सभी घायलों को कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
यहां चिकित्सकों ने चंद्रभान, अमरजीत, रीता, प्रकाश की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद घायल चंद्रभान ने 11 जबकि रीता देवी ने 7 लोगों के विरद्ध तहरीर दी।
इस बाबत कोपागंज थानाध्यक्ष अजय तिवारी का कहना है कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चार महिलाएं सहित 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।