फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manoj Rai declared BJP candidate

मनोज राय भाजपा प्रत्याशी घोषित

Tue, 22 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Manoj Rai declared BJP candidate
मऊ। भाजपा ने मंगलवार की शाम को सहरोज क्षेत्र से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मनोज राय को पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मंगलवार की शाम पत्र जारी कर इसकी अधिकारिक रुप से घोषणा किया। प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पार्टी के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय नेतृत्व से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 12 सहरोज से मनोज राय भाजपा प्रत्याशी के रूप में सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं। पार्टी की तरफ से अधिकृत घोषणा होने से पूर्व ही मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तैयारी में जुट गए थे। इसबीच भाजपा ने मंगलवार को उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

राजनैतिक पृष्टभूमि देखा जाए तो मनोज राय के चाचा राजनाथ राय कोपागंज ब्लाक के प्रमुख रहें। इसके बाद मनोज राय भी राजनीति
सक्रिय हुए। वर्ष 2000 से 2005 तक खुद मनोज राय कोपागंज ब्लाक से प्रमुख चुने गए। वर्ष 2002 के विधान सभा चुनाव में बसपा से घोसी विधान सभा से चुनाव लड़े, लेकिन दूसरे नंबर पर रहें। इसके बाद वर्ष 2005 से 2010 तक उनके छोटे भाई सर्वेश राय कोपागंज ब्लाक से प्रमुख चुने गए। वर्ष 2010 से कोपागंज ब्लाक की सीट आरक्षित होने पर मनोज राय वर्ष 2010 में सहरोज से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े, और विजयी हुए। इसके बाद वर्ष 2015 में दुबारा उसी वार्ड से जिला पंचायत चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार के चुनाव में भी वो सहरोज से चुनाव जीत कर जिला पंचायत की हैट्रिक लगाए और पार्टी ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में मनोज राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर टिकट की दावेदारी किया, लेकिन सदर की सीट सुभासपा के समझौते में जाने से उन्हे सफलता नहीं मिली। इसके बाद वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में भी उन्होंने टिकट की दावेदारी किया था, लेकिन पार्टी ने पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर पर भरोसा जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed