फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manish of Ballia defeated Satish of Mau.

Mau News: बलिया के मनीष ने मऊ के सतीश को दी पटकनी

Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Manish of Ballia defeated Satish of Mau.
हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से मुहम्मदाबादगोहना कस्बे के जमालपुर मोहल्ले में देवरानी जेठानी पोखरे पर मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 90 पहलवानों ने दमखम दिखाया। बलिया के मनीष पहलवान ने मऊ के पहलवान सतीश को पटकनी दी। दोनों के बीच पांच मिनट तक जोर आजमाइश चली। दूसरे मुकाबले में बलिया के शुभम पहलवान ने मुहम्मदाबादगोहना के पिंटू पहलवान को चित किया। उत्तर प्रदेश केसरी मुहम्मदाबाद भुईलीपुर निवासी शुभम यादव और गाजीपुर के मुन्ना के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। फैजाबाद के महताजपुर के पहलवान कल्लू और सरया के पहलवान राधेश्याम के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही। अयोध्या मिलकेपुर के सूर्य प्रकाश और गोरखपुर के डेरवा के पहलवान जितेंद्र के बीच 5 मिनट की जोरदार कुश्ती हुई। इसमें दोनों पहलवान एक दूसरे को पटकनी न दे सके। शुभारंभ प्रेमा मल्टीसिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया और नगर पंचायत मुहम्मदाबादगोहना अध्यक्ष के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, नाटे यादव, प्रदीप जायसवाल, भूषण यादव, अजीत जायसवाल, स्वतंत्र श्रीवास्तव, शशांक त्रिपाठी उर्फ चंकी बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed