फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manbad youth fired in model shop, arrested

मनबढ़ युवक ने माडल शाप में की फायरिंग , गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Manbad youth fired in model shop, arrested
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित एक मॉडल शाप में सोमवार की देर शाम एक मनबढ़ युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक कर्मचारी बाल बाल बच गया। मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और कार में रखी रिवाल्वर बरामद की। पुलिस दोनों असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के लिए कार्रवाई कर रही है। हाईवे किनारे सहादतपुरा निवासी नीरज सिंह की मॉडल शाप है। सोमवार की देर शाम एक युवक शाप में आया और नशे में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर विवाद करने के बाद फायरिंग कर दी। संयोग ही रहा कि गोली किसी नहीं लगी। शाप मालिक पिंटू सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी शहर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी अरुण सिंह को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से एक लाइसेंसी पिस्टल तथा राइफल कारतूस और खोखा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में मॉडल साहब के अंदर रसोई के पास फयर किया था और वहां पड़े खोखे को खुद ही उठा लिया था। बताया कि असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed