फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Manager fraudulently registered mobile number in account, then spent Rs 1 crore

Mau News: मैनेजर ने खाते में धोखे से दर्ज कराया मोबाइल नंबर, फिर उड़ाए एक करोड़

Fri, 05 Apr 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Manager fraudulently registered mobile number in account, then spent Rs 1 crore
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप के सीसी एकाउंट से धोखाधड़ी कर एक करोड़ रूपये गबन मामले में पेट्रोलपंप संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया ।गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के 11 बी बुलाकीपुर निवासी एसएम अली इब्राहिम संभागीय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरायलखंसी के सिविल लाइंस में उनका इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। पैट्रोल पंप चलाने के लिए गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के 42 नेशमन हाता बड़े काजीपुर निवासी महमूद अख्तर उर्फ शंभू को मैनेजर नियुक्त किया। पेट्रोल पंप के संचालक के लिए फरवरी 2023 में आईसीआईसीआई बैंक में एक करेंट और एक सीसी एकाउंट खुलवाया उस समय सीसी खाते की कीमत पैंतालिस लाख रुपये थी। एकाउंट खुलवाते समय मैनेजर ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहा था। जिसका फायदा उठाकर मैनेजर ने धोखे से पेट्रोल पंप के सीसी एकाउंट और करेंट एकाउंट में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपलोड करा लिया। बैंक कर्मचारियों को मिलाकर पेट्रोल पंप के सीसी एकाउंट की लिमिट पैंतालीस लाख से एक करोड़ करा लिया। उस रूपये का इस्तेमाल अपने तरीके से करके लगा जब इसकी जानकारी हुई तो पेट्रोल पंप के सीसी एकाउंट से एक करोड़ रुपया उड़ा दिया और पेट्रोल पंप में ताला लगाकर चाभी अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed