फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   man committed suicide by hanging himself who came to his in laws house to attend wedding he was angry because of this

मऊ: साले की शादी में शामिल होने ससुराल आए युवक ने की खुदकुशी, इस कारण से था नाराज!

Sun, 13 Jun 2021 06:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Jun 2021 06:42 PM IST
सार

मृतक दो दिन पूर्व ही अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल आया था। रविवार की सुबह दामाद का शव एक पेड़ पर लटकता देखकर पूरे घर में मातम पसर गया। लोग चर्चा करते दिखे कि मृतक साले को दहेज में सामान अधिक मिलने पर काफी नाराज था। 

विज्ञापन
man committed suicide by hanging himself who came to his in laws house to attend wedding he was angry because of this
ससुराल में फंदे पर लटका मिला दामाद का शव - फोटो : फाइल डेमो.

विस्तार

साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल आया युवक बीती रात फांसी के फंदे से झूल गया। रविवार सुबह उसका घर के बाहर फंदे से लटकता मिला तो कोहराम मच गया। चर्चा है कि दो दिन पहले हुई साले की शादी में मिले दहेज को लेकर वो नाराज था। बरात से लौटने के बाद युवक भी दहेज की मांग करने लगा था। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की है।

विज्ञापन


मृतक दो दिन पूर्व ही अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। रविवार की सुबह दामाद का शव एक पेड़ पर लटकता देखकर पूरे घर में मातम पसर गया। मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयरामपुर गांव निवासी अनुज कुमार (26) का विवाह तीन वर्ष पूर्व सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी की पुत्री से हुई थी।
विज्ञापन


अनुज अपने साले दयाशंकर भास्कर जिसकी शादी बीते 11 जून को थी, इसमें शामिल होने बीबीपुर आया था। ससुराल पक्ष के लोगों के मुताबिक,  शनिवार की शाम अनुज रोजाना की भांति भोजन करने के बाद बाहर सोने चला गया। रविवार की सुबह अनुज को अपने बिस्तर पर न देखकर लोगों ने उसकी तलाश की। इस दौरान  उसका शव घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नजारा देख ससुराल पक्ष के लोग घबरा गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पूछताछ में दहेज की मांग की बात सामने आई है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।  

मृतक की दो वर्ष की एक पुत्री है। घटना के बाद बाद लोग चर्चा करते दिखे कि मृतक बरात से वापस आने पर साले को दहेज में सामान अधिक मिलने पर काफी नाराज था। वो भी अपने ससुराल वालों से दहेज की मांग करने लगा। देर शाम तक उसे कोई जवाब नहीं मिला तो वह सोने चला गया। सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा तो घर के पीछे अमरूद के पेड़ पर फंदे से वह लटका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed