फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Malnutrition

पुष्टाहार न मिलने से बढ़ रहा है कुपोषण

Wed, 26 Feb 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Malnutrition
दोहरीघाट के सभागार में पोषण अभियान के अन्तर्गत आयोजित गोष्ठी व प्रदर्शनी के दौरान मौजूद आंगनबाड - फोटो : MAU
घोसी/ दोहरीघाट। जिले के घोसी, दोहरीघाट ब्लाक में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बाल विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय गोष्ठी के साथ प्रदर्शनी का आयोजन कर कुपोषण से बचाव पर लोगों को जागरूक किया गया। गोष्ठी में बाल विकास पुष्टाहार के साथ पांच अन्य विभागों ने सहभागिता किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। घोसी संवाददाता के अनुसार कल्याणपुर स्थित राम लगन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रागंण में आयोजित गोष्ठी तथा प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम निरंकार सिंह ने फीता काटकर किया। यहां सहिजन से बने विभिन्न खाद्य सामग्रियों से सजे स्टाल का निरीक्षण किया। एसडीएम निरंकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उद्देश्यों को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य तभी पूरा होगा जब सभी विभाग मिलकर एक साथ हाथ से हाथ मिला कर अभियान चलाएंगे। गोष्ठी में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के साथ-साथ ग्राम विकास पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, मनरेगा आदि ने सहभागिता किया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी संघ जिलाअध्यक्ष कंचन राय ने किया। गोष्ठी में सीडीपीओ अश्विनी, प्रधान संघ केजिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव, शिवकुमार, हृदयेश पांडेय, राजेश यादव, उमेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव, राम विजय यादव आदि मौजूद रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में बुधवार को बाल विकास विभागके तत्वाधन में गोष्ठी के साथ प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें भी घोसी की भांति सभी विभागों ने सहभागिता किया। साथ ही कुपोषण के कारणों उसके निदान के साथ साथ ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषणदिवस प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण अभियान का प्रयोजन एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गोष्ठी में बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि जागरूकता के अभाव में सही पोषण आहार न मिलने से कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। बोले कि सुपोषण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाता है। इस मौके पर जुल्फकार अली, सुरेंद्र नाथ, ज्ञानमति, विभा श्रीवास्तव, सुनिता शुक्ला सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed