फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Makar Sankranti with enthusiasm Money

हर्षोल्लास से मनी मकर संक्रांति

Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti with enthusiasm Money
दोहरीघाट में मकर संक्राति पर आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल लोग।

विज्ञापन
श्रद्घा तथा भक्ति का पर्व मकर संक्रांति शनिवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया। नगर के तमसा एवं दोहरीघाट के सरयू नदी के पवित्र तटों पर भोर से ही श्रद्धलुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने नदी में डुबकी लगाने के साथ ही दान-पुण्य भी किया। वहीं नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में अपार जनसमूह उमड़ा। साथ ही मंदिरों में पूजन अर्चन करने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। इस अवसर पर लोगों ने तिल, लाई, गुड़ चूरा आदि का सेवन कर त्यौहार को पारंपरिक ढंग से मनाया।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर तड़के से ही स्नान करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही तिल, चावल छूकर रस्म पूरी की। इसके बाद घाटों पर स्थित मंदिर पर पूजन अर्चन किया। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेले में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

सहादतपुरा मुहल्ला स्थित ब्रह्मस्थान पर सुबह से ही मेला लगा हुआ था। श्रद्घालुजन मंदिर में दर्शन पूजन कर ब्रह्म बाबा से मन्नत मांगी। इस अवसर पर लगे मेले में बच्चों ने झूले तथा चटपटी वस्तुओं का लुत्फ उठाया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बा स्थित सरयू नदी में शनिवार को भारी संख्या में नदी तट के विभिन्न घाटों पर भोर से ही स्नान करने का क्रम चलता रहा। साथ नदी तट पर स्थित मंदिरों पर पूजन अर्चन किया। मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर दूर दराज सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों ने गुरादरी मठ स्थित पोखरे में स्नान किया। साथ ही पूजन अर्चन कर मन्नत मांगी। इस दौरान मेले जैसा दृश्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर,  फतेहपुर, पलिया,  पलिगढ़, खिरिया, कांझा, चकिया, गोकुलपुरा, अमारी सहित विभिन्न इलाकों में  मकर संक्रांति का का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने तड़के पवित्र पोखरों, नदियों आदि में  स्नान कर दान पुण्य किया।

सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार सिपाह स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मकर संक्रांति पर्व की धूम रही। लोगों ने स्नान कर दान पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed