फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Major couple from Mau died in a road accident in Sultanpur.

Mau News: सुल्तानपुर में मऊ के मेजर दंपती की सड़क हादसे में मौत

Sun, 09 Jun 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Major couple from Mau died in a road accident in Sultanpur.
अमहट (सुल्तानपुर)। नगर कोतवाली के अमहट क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रविवार सुबह बेकाबू एसयूवी ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में तैनात मेजर रामकेवल और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मेजर गांव भरसड़ी, सराय गणेश, तहसील घोसी, जिला मऊ के रहने वाले थे। हादसे में साइकिल सवार भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

अमहट में रविवार सुबह काफी तेज गति से गुजर रही एसयूवी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर आ गई। सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती व साइकिल सवार को उसने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एसयूवी को छोड़कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर नगर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम में रखवाया। घायल साइकिल सवार कृष्णप्रसाद यादव निवासी लौहर पश्चिम धम्मौर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाइक नंबर से पता करने पर मृतकों की शिनाख्त की गई। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय से मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने मृतकों की पहचान पीटीएस के मेजर रामकेवल (43) उनकी पत्नी रीता (38) के रूप में की। सूचना मिलते ही प्रशिक्षण केंद्र के एसपी बृजेश मिश्रा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गए। मेजर के बच्चों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इनसेट-

पत्नी के साथ सामान लेने शहर जा रहे थे मेजर

मृतक मेजर रामकेवल की पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में करीब डेढ़ साल पहले तैनाती हुई थी। वह सेंटर की आवासीय कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। रविवार सुबह पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पुलिस कर्मियों की गणना के बाद साढ़े नौ बजे पत्नी रीता के साथ दैनिक उपयोग के सामान लेने शहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह दोनों हादसे का शिकार हो गए। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दंपती की मौत से बड़े पुत्र सर्वेश (18), अभिषेक (11) व पुत्री श्वेता (8) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed