फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Major action on illegal collection, prize of 11 of Mukhtar gang

अवैध वसूली पर बड़ी कार्रवाई, मुख्तार गैंग के 11 पर ईनाम

Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Major action on illegal collection, prize of 11 of Mukhtar gang
मऊ। अवैध वसूली गैंग पर जिले की पुलिस ने शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्तार अंसारी गैंग के 11 सदस्यों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। ईनामी व्यक्तियों पर आरोप है कि वो नगर पालिका से टैक्सी स्टैंड का टेंडर प्राप्त कर गलत तरीके से धन उगाही कर रहे थे। ईनामी आरोपियों में सुरेश सिंह, शहर कोतवाली के भीटी मुहल्ले के सउद अब्बासी, गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के हमीद नगर के निवासी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह शहर कोतवाली के प्रधान निवासी समर बहादुर, सरायलखनसी थाना क्षेत्र के इमलियाडीह निवासी अश्वनी कुमार सिंह, शहर कोतवाली के परदहाँ निवासी रिंकू सिंह, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा गांव निवासी महेंद्र चौहान, सरायलखनसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी मखनचु यादव, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गालिबपुर निवासी संतोष कुमार, शहर कोतवाली के परदहा निवासी मांधाता शुक्ला, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आमारी गांव निवासी धीरज राय पर एसपी ने गुरुवार की रात 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया, साथ ही गैंग की सूची तैयार कराई। एसपी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed