फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Majhwara's Government Ayurvedic Hospital is on the verge of collapse

ढहने के कगार पर है मझवारा का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Majhwara's Government Ayurvedic Hospital is on the verge of collapse
मझवारा बाजार स्थित बदहाल राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल।संवाद - फोटो : MAU
मझवारा। घोसी ब्लाक क्षेत्र का राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जर्जर हाल मेें है। चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी अंदर जाने से दूर मरीज अंदर जाने कतरा रहे हैं। बाहर बैठकर ही मरीज चिकित्सक से उपचार कराने को विवश हैं। यही नहीं यहां बुनियादी सुविधाएं बहाल तक नहीं की जा सकी है। घोसी विकास खंड क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जर्जर हाल हो गया है। हल्की बारिश होने पर भी छप से पानी टपकने लगता है। अस्पताल भवन का खिड़की, दरवाजा का कांच टूटा हुआ है। रख रखाव न होने से भवन ढहने के कगार पर पहुंच गया है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी दहशत में रहते हैं। अस्पताल आने वाले मरीज अंदर जाने से कतरा रहे हैं। वह चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी से बाहर चेकअप करने को कहते हैं।अस्पताल कैंपस में बुनियादी सुविधाएं बहाल तक नहीं की जा सकी है। अस्पताल परिसर में पानी की टंकी लगी हुई है लेकिन शो पीस बनकर रह गई है। परिसर में लगा हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहा है अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद है। भवन में पानी टपकने से दवाएं खराब हो जा रही है। इस बाबत आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरजा प्रसाद पांडेय का कहना है कि भवन जर्जर हो चुका है। विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed