फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mahadev went to the temple from the warehouse of the police station

थाने के मालखाने से देवालय गए महादेव

Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mahadev went to the temple from the warehouse of the police station
दोहरीघाट के बाबा मेला राम लक्ष्मण घाट स्थित में मंदिर में स्थापित विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ - फोटो : MAU
दोहरीघाट। सरयू में 16 जुलाई को मिले 21 किलोग्राम वजन के शिवलिंग को रविवार को जयकारे के बीच थाने के मालखाने से निकाल कर देवालय के लिए रवाना किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ दोहरीघाट थाना परिसर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शिवलिंग की पूजा करने के बाद उसे सुबह 9:50 बजे रथ पर विराजा। मेला राम के महंत बाबा मेला राम शिवलिंग को रथ पर रखकर देवालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु थाना परिसर में जुटे रहे। रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ थाना परिसर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शिवलिंग की निरंतर पूजा करने वाली सचि सिंह और प्राची पांडेय को बुलाकर माल खाना खुलवाया और पूजा अर्चना के बाद उसे बैठक कक्ष में लाए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच मेला राम के महंत बाबा मेला राम ने थानाध्यक्ष से शिवलिंग लेकर रथ पर रखा और हर हर महादेव के बीच रथ रवाना हो गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और शिवलिंग पर पुष्पवर्षा की। मालूम हो कि शिवलिंग लक्ष्मण घाट के बाबा मेला राम परिसर में स्थापित होगा जिसके लिए मंदिर कमेटी बनी हुई है थानाध्यक्ष ने शिवलिंग को बाबा मेला राम सेवा समिति की सुपुर्दगी में दे दिया।

दोहरीघाट में स्थापना के पूर्व गाजे बाजे के साथ निकली सरयू में मिले शिवलिंग की शोभायात्रा।संवाद

दोहरीघाट में स्थापना के पूर्व गाजे बाजे के साथ निकली सरयू में मिले शिवलिंग की शोभायात्रा।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed