फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Madhuban Tehsil Bar Association elections on February 26

Mau News: मधुबन तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 26 फरवरी को

Fri, 13 Feb 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Madhuban Tehsil Bar Association elections on February 26
मधुबन तहसील बार एसोसिएशन सत्र 2026 के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी रामदुलारे यादव ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि मतदान 26 फरवरी को कराया जाएगा।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 16, 17 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन

इसी दिन दोपहर बाद एक बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 26 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद शाम 3 बजे से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता रवि प्रकाश मल्ल को नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। कहा कि जो अधिवक्ता पूर्व निर्धारित तिथि पर मतदान नहीं कर पाएंगे, वे 23, 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच टेंडर मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed