{"_id":"679a7827919db0cf8b03f174","slug":"lucknow-and-varanasi-hostel-teams-won-the-match-mau-news-c-295-1-mau1002-123488-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लखनऊ और वाराणसी हॉस्टल की टीमों ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लखनऊ और वाराणसी हॉस्टल की टीमों ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के यंग अंसार स्पोर्टिंग मैदान में चल रहे स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें लखनऊ और वाराणसी हॉस्टल की टीम ने जीत दर्ज किया।
पहला मैच वाराणसी हॉस्टल और यंग अंसार स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। वाराणसी हॉस्टल के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल दिखाते हुए दूसरे हाफ के 21वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। टीम ने 1-0 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
दूसरा मैच डीएलडब्लू वाराणसी और लखनऊ के बीच हुआ। लखनऊ की टीम ने 12वें मिनट में पहला गोल करके टीम को एक गोल से बढ़त दिलाया। इस बीच लखनऊ की टीम को एक और मौका मिला और आपसी तालमेल दिखाते हुए 21वें मिनट में दूसरा गोल कर मुकाबला जीत लिया।