{"_id":"ae8e2d204573f2f25eb8b7651aa98a1d","slug":"lpg-denied-highway-blocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस न मिलने पर जाम कर दिया हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस न मिलने पर जाम कर दिया हाईवे
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने से खफा उपभोक्ताओं ने बुधवार को कोपागंज कस्बा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं के तल्ख तेवर के चलते ठंड के मौसम में भी फिजां कुछ देर के लिए गर्म हो गई।
गुस्साए उपभोक्ताओं ने बीच रास्ते में गैस सिलेंडर रख दिया था। मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आंदोलित उपभोक्ताओं को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर वाहनाें का गमनागमन शुरू हुआ।
कोपागंज-भातकोल मोड़ स्थित इंपीरियल भारत गैस एजेंसी में अव्यवस्था का बोलबाला है। उपभोक्ताओं के मुताबिक एजेंसी पर नंबर लगाने के महीनों बाद भी रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को सिलेंडर न मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने पूर्वाह्न लगभग नौ बजे कोपागंज कस्बा स्थित नेशनल हाइवे को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच बैठकर नारेबाजी करने लगेे।
प्रदशनकारियों का कहना था कि गैस एंजेसी पर बुकिंग कराने के महीनों बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग को निरस्त कर दिया जा रहा है। बुकिंग निरस्त हो जाने के बाद दुबारा पर्ची भी नहीं काटी जा रही है।
मोबाइल से बुकिंग कराने के बाद भी रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। रसोई गैस की कालाबाजारी जोरों पर चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी मामले को लटका दिया जा रहा है।
सड़क जाम रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मामले की जांच कर रसोई गैस संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जाम की सूचना मिलने पर आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। जाम करने वालों में विजय, रवि, सुनील कुमार, अफताब अहमद, शेषनाथ, शैलेश आदि शामिल थे।