फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   LPG consumers made aware about gas usage

एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस इस्तेमाल के प्रति किया जागरूक

Mon, 09 Aug 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
LPG consumers made aware about gas usage
मधुबन कस्बा स्थित शहीद पारस इंडेन गैस ऐजेंसी के कार्यालय परिसर में सोमवार को सेफ्टी क्लीनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षा से जुड़ी हुई सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस इस्तेमाल के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आप सबसे पहले गैस का सीलपैक चेक करें। हॉकर से वजन कराएं। लीकेज की जांच कराए फिर पर्ची पर अंकित मूल्य का ही भुगतान करें। द्वितीय प्रति प्राप्त कर पर्ची पर अपना हस्ताक्षर करें तत्पश्चात अपने पासबुक पर हॉकर से हस्ताक्षर कराएं।
विज्ञापन

बैठक में एजेंसी प्रोपराइटर सच्चिंद्र सिंह ने कहा कि किसी ग्राहक द्वारा शिकायत मिली कि ग्राहक को गैस सिलिंडर वितरण के समय वितरणकर्ता की तरफ से उपभोक्ता से पर्ची पर अंकित मूल्य से अधिक दाम लिया जाता है और रिसीविंग पर्ची भी ग्राहकों को नहीं दी जा रही है। ऐसी शिकायत बर्दास्त नहीं की जाएगी। तुरंत गैस वितरण करने वाले को एजेंसी से बाहर किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक उपभोक्ता गैस की बुकिंग 7718955555 पर फोन कर तथा 7588888824 पर रिफिल लिखकर वाट्सएप करें। एलपीजी सिलिंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखें। रसोई में गैस सिलिंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग न करें। गैस चूल्हा, सिलिंडर से कम से कम छह इंच ऊपर किसी समतल स्थल पर रखें। खाना हमेशा खड़े रहकर बनाएं। चूल्हे को ऐसी जगह रखे, जहां बाहर से सीधी हवा न लगे। चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली जलाए उसके बाद गैस आन करें। भोजन पकाते समय कोई और अन्य कार्य न करें बल्कि चूल्हे के पास मौजूद रहे। हमेसा सूती वस्त्र, एप्रन पहनकर खाना बनाएं। भोजन बनाते समय चूल्हे पर रखे गर्म बर्तन को पल्लू से नहीं हमेशा पकड़ से पकड़ें। रात को सोते समय या बाहर जाते समय रेगुलेटर को अवश्य बंद कर दें। गैस की गंध आने पर बिजली का स्विच, लाइटर माचिस न जलाएं। सभी खिड़की दरवाजे खोल दें। सिलिंडर में रिसाव महसूस होने पर रेगुलेटर को हटाकर सैफ्टी कैप लगाए और खुले में रखकर वितरक को सूचित करें। इस अवसर पर राहुल, आशीष, विशाल, गौरव, अरुणिमा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed