फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lord Bhaskar peeks through the clouds, people get relief

बादलों के बीच से झांके भगवान भास्कर, लोगों को मिली राहत

Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lord Bhaskar peeks through the clouds, people get relief
मऊ। कई दिनों से शीतलहर का कहर जारी रहने के दौरान रविवार को भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से शीतलहर तथा बर्फीली हवा से लोग बेहाल थे। बाजारों मेें सन्नाटा की स्थिति रहती थी। सुबह के समय धुंध छाए रहने तथा बर्फीली हवा चलने से रविवार को भी लोग घरों से देर से निकले। इस बीच शीतलहर के प्रकोप के चलते रेलवे तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों का एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। रविवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 59 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन

सुबह भगवान सूर्य के उदय होते ही जन जीवन में अचानक जोश का संचार हो गया। धूप निकलने के बाद जिले के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग आलस्य को त्याग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। खिली धूप के चलते घर से लेकर सड़कों तक लोगों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी। ठंड व शीतलहर के बीच निकली धूप का उपयोग लोगों ने अपने-अपने तरीके से किया। शीतलहर का कहर जारी रहने के कई दिनों बाद निकली धूप ने घरों में कंबल के अंदर कैद बुजुर्गों तथा बच्चों को राहत प्रदान की। धूप निकलने के बाद बच्चे घरों की छत तथा मैदान में खेलते दिखे। शाम होते ही गलन शुरू हो जाने से लोग ठंड से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed