{"_id":"8abd31d6f1d3104b3ee03f56beea8655","slug":"loot-hindi-news-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को चाकू मारकर नगदी एवं अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को चाकू मारकर नगदी एवं अंगूठी लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार कर निमंत्रण में जा रहे पूर्व प्रधान पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने 25 हजार नगदी सहित सोने की चैन और अंगूठी लूट लिया। पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें मधुबन स्थित अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पूर्व प्रधान का बयान लिया और जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के खिरिकोठा निवासी अरुण कुमार मल्ल (40) 2005 से 2010 तक सुलतानपुर बारहगांवा (मधुबन) ग्राम प्रधान रहे। सोमवार को अपने गांव खिरिकोठा से प्रचार करके लगभग सात बजे एक मित्र के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।
रास्ते पर सुनसान इलाके में अरहर में छिपे दो बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनकी जांघ और हथेली पर गहरे जख्म हुए हैं।
हमलावर उनकी जेब से लगभग 25 हजार रुपये और सोने की चेन और दो अंगुठी लेकर भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंचदेव सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है मामले में खोजबीन की जा रही है।