फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lokpal arrived to investigate the irregularities in MNREGA, found irregularities

Mau News: मनरेगा में धांधली की जांच करने पहुंचीं लोकपाल, मिली अनियमितता

Sun, 24 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lokpal arrived to investigate the irregularities in MNREGA, found irregularities
ग्राम पंचायत मिश्ररोली में शिकायत के बाद जांच करने पहुंची लोकपाल विनीता पाण्डेय
रतनपुरा। मनरेगा में हुईं अनियमितता के शिकायत पर जिले की लोकपाल विनीता पाण्डेय ने शनिवार को रतनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा मिश्ररौली पहुंची। यहां अमृत सरोवर निर्माण में हुईं अनियमितता और फर्जी जॉब कार्ड बनाकर गलत तरीके से भुगतान के शिकायत पर निरीक्षण किया। पूर्व सूचना के बावजूद भी ब्लॉक स्तर से उपस्थित तकनीकी सहायक और सचिव बिना अभिलेख के मौजूद रहे। रोजगार सेवक और महिला मेट अनुपस्थित रहीं। इसके लिए लोकपाल द्वारा बहुत नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यालय को अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने स्थलीय जांच में अमृत सरोवर का गहनता से जांच की, जिसमें अमृत सरोवर में अनियमितता दिखी। पाथवे जगह-जगह से टूटा हुआ तथा धंसा हुआ मिला। एक तरफ का पाथवे आधा मार्ग ध्वस्त हो गया था। सीआईबी बोर्ड टूटा मिला। इस दौरान उन्होंने पाया कि अमृत सरोवर का स्वरूप नहीं लग रहा था। वहां के मौजूद ग्रामीण वासियों के समक्ष जॉब कार्ड धारियों का बयान लिया गया। इसमें कुछ श्रमिकों ने बताया अभी मजदूरी भी बाकी है। इस बाबत लोकपाल विनीता पाण्डेय ने बताया कि शिकायत पर वो जांच करने पहुंची, जहां उन्हें कई अनियमितता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed