फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lok Sabha Election Om Prakash Rajbhar said fighting elections with symbol of stick

Lok Sabha Election: ओमप्रकाश राजभर बोले- कमल नहीं छड़ी के निशान से लड़ रहे हैं चुनाव, छड़ी निशान याद है न

Mon, 29 Apr 2024 10:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच अलग- अलग दलों के नेताओं के बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच लोकसभा चुनाव में अपने बड़े बेटे अरविंद राजभर का चुनाव प्रचार करते समय ओमप्रकाश राजभर का एक बयान भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Om Prakash Rajbhar said fighting elections with symbol of stick
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हर दिन एक नए बयान के साथ राजभर सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में ओमप्रकाश राजभर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कमल निशान से नहीं छड़ी निशान से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
1 मिनिट 17 सकेंड के वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आप लोगों ने ही विधानसभा चुनाव में छड़ी पर वोट देकर प्रत्याशी को जिताया था। अब बारी लोकसभा की है तो आप लोगों को फिर से वही चीज दोहराना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी चुनाव मैदान में थे, जो जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं इस बयान को लेकर जब पत्रकारों ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने अपने पुराने अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा कि हमने वही कहा जो सत्य है। ऐसे में उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की लोगों में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed