Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lok sabha election 2024 PM Narendra Modi will public meeting in Ghosi at Mau

PM Modi Mau Visit: घोसी सीट से NDA प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों को साधेंगे पीएम मोदी, 26 को करेंगे जनसभा

Wed, 22 May 2024 09:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 May 2024 09:46 PM IST
सार

PM Narendra Modi Mau Visit : पीएम मोदी 26 मई को मऊ जिले में आ रहे हैं। यहां घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 PM Narendra Modi will public meeting in Ghosi at Mau
पीएम के आगमन को लेकर तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। रतनपुरा के मेउडी ग्राम सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी करीब 40 मिनट के लिए जनपद में एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद राजभर के पक्ष में जनसभा करने के बाद हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


बुधवार को सूचना विभाग से पीएम नरेंद्र मोदी के जनपद के आगमन का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जनपद के प्रशासनिक अमले के साथ भाजपा और सुभासपा के नेताओं ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने मधुबन क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह और हलधरपुर थाना प्रभारी के साथ कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल के नेतृत्व में एनडीए के नेता भी सभा स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि जनपद में एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा। रतनपुरा में जिस स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा का आयोजन किया गया है, वहां से कुछ दूरी पर ही बलिया जनपद की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में पीएम मोदी घोसी के साथ बलिया लोकसभा के मतदाताओं को भी संदेश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए, इंडी गठबंधन के साथ बसपा ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। अब तक जिले में केवल बसपा सुप्रीमो मायावती ने ही अपने प्रत्याशी के पक्ष में मुहम्मदाबाद गोहना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इसके बाद पीएम मोदी का जनपद में आगमन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed