{"_id":"65faffedb63aa6e2c50f8693","slug":"lok-sabha-election-2024-mau-ghosi-sp-candidate-rajeev-rai-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: सपा ने खोला पत्ता, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय को घोसी सीट से बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: सपा ने खोला पत्ता, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय को घोसी सीट से बनाया उम्मीदवार
Wed, 20 Mar 2024 08:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:56 PM IST
सार
Lok Sabha Election: वर्ष 2012 में यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की सफलता के पीछे राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय का महत्वपूर्ण योगदान होने का दावा किया जाता है। वह पार्टी का मीडिया चेहरा भी हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल की सभी लोकसभा सीटों पर राजनीतिक दलों की तरफ से जीत के लिए गुणा-गणित तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को घोसी लोकसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय सहित लोकसभा के छह उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन
घोसी लोकसभा सीट के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी को टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपना पत्ता खोल दिया है। घोसी लोकसभा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2012 में यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की सफलता के पीछे राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय का महत्वपूर्ण योगदान होने का दावा किया जाता है। वह पार्टी का मीडिया चेहरा भी हैं।
विज्ञापन
राजीव राय की परोपकारी प्रवृत्ति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की इच्छा ने उन्हें वर्ष 2000 में एवीके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष बनने के लिए प्रेरित किया। उनके संस्थान के छात्रों ने स्वर्ण पदक, रैंक प्राप्त किए हैं और दुनिया भर के अग्रणी अस्पतालों और कंपनियों में अच्छी स्थिति में हैं।
विज्ञापन
बता दें कि राजीव राय 2014 के लोकसभा चुनाव में भी घोसी लोकसभा से समाजवादी पार्टी का टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। राजीव राय अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व में ईडी द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।